बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि बिजनेस कैसे किया जाता है। वे बिजनेस तो शुरू करना चाहते हैं। परंतु उन्हें यह नहीं पता की बिजनेस शुरू करने के लिए शुरुआत कहां से करें। इस ट्यूटोरियल में आप यह जानेंगे कि आप के लिए सही business idea कौन सा है। हम आपको वह मेथड बताने वाले हैं जिसके द्वारा आप सही business idea ढूंढने में सक्षम हो जाएंगे।
तो आज हम यह पता लगाने में आपको सक्षम बनाएंगे की आप क्या करना चाहते हैं और आप जो भी करना चाहते हैं उसे कैसे करें।
आगे बढ़ने से पहले हम आपको बता दें कि आज के समय में बहुत से लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं परंतु वह किसी न किसी कारण शुरू नहीं करते और सही समय का इंतजार करने में लगे रहते हैं। तथ्य यह है कि, व्यापार शुरू करने के लिए वास्तव में कभी भी बुरा समय नहीं है।
हर समय मार्केट के अंदर बहुत सी चीजों की आवश्यकता होती है। यदि आपका बिजनेस किसी भी आवश्यकता को पूरा करता है तो उस बिजनेस को शुरू करने का इससे बेहतर मौका कोई नहीं है।
आज के समय में टेक्नॉलॉजी के साथ जरूरतें भी बहुत तेजी से बदल रही हैं। जरा सोचिए 5 साल पहले जिन चीजों की आवश्यकता पढ़ती थी, उनमें अब कितना बदलाव आ गया है।
यदि बिजनेस अभी शुरू किया जाए तो वह आज के समय की आवश्यकता को पूरा करता है। लेकिन यही बिजनेस अगर कुछ समय के बाद किया जाए। तो वह आवश्यकता नहीं रहेगी या फिर बिजनेस में कंपटीशन बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा।
अपने आप को जाने – know about yourself (business idea)
बिजनेस शुरू करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आप किस चीज में अच्छे हैं। आपकी पसंद क्या है या आप किस काम में रुचि रखते हैं।
हर इंसान की रुचि अलग होती है। इसीलिए ऐसा बिजनेस आइडिया सिलेक्ट करना है जो आपके लिए सबसे बेस्ट हो। इसके लिए पहला स्टेप है आप एक पेपर या डायरी लीजिए और उसमें अपने बारे में 10 या 10 से ज्यादा सेंटेंस लिखें।
जैसे कि – मैं यह करना पसंद करता हूं, मैं इस काम में बहुत अच्छा हूं,मुझे बच्चे बहुत पसंद है, मुझे यह पढ़ना अच्छा लगता है, मैं कंप्यूटर की अच्छी जानकारी रखता हूं, मुझे स्टेज पर बोलना अच्छा लगता है आदि। अपने बारे में लिखते रहें चाहे वह जानकारी काम की ना लगे।
यदि आप लिख ले तो अब आपको वह जानकारी लिखनी है जो आपको पसंद नहीं है। जैसे कि आप लिख सकते हैं। आपको घूमना पसंद नहीं है, आपको गणित पसंद नहीं है, आपको ड्राइंग पसंद नहीं है, आप लोगों से मिलना पसंद नहीं है ,आदि। कुछ भी जो आपके दिमाग में आ रहा हो।
जब आप लिख लें, तो अपने आप से पूछें: ऐसे कौन से 3 से 5 प्रोडक्ट या सर्विस हो सकते हैं जो मेरे व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाएं। तो वे क्या होंगे? यदि एक पुरुष, महिला, पिता, पति, माता, पत्नी, माता-पिता, दादा-दादी के रूप में आपका व्यक्तिगत जीवन है – चाहे आपकी स्थिति कुछ भी हो।
कुछ प्रोडक्ट या सर्विस बताइए जो आपको प्रोडक्टिव बनाएं या फिर आपके किसी काम को आसान कर दे या फिर आपका समय बचाएं।
अब आखिर में आप यहां सवाल पूछे की आप बिजनेस क्यों करना चाहते हैं। यदि आप बिजनेस करना ही चाहते हैं तो क्या आपके इंटरेस्ट या प्रॉब्लम को किसी भी फिटनेस बिजनेस की आवश्यकता है?, क्या वहां से कोई business idea निकल के आ रहा है?
उम्मीद है कि अब तक, यह निर्धारित करने की प्रक्रिया जान गए होंगे की आपके लिए कौन सा व्यवसाय सही है।
आपने क्या सीखा
इस आर्टिकल में बताया गया कि बिजनेस का पहला स्टेप कैसे लिया जाता है। बिजनेस के लिए आईडिया कैसे खोजा जाता है? इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
very nice information Social Aim Of Education